Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बसपा के एक दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

UP News : बसपा के एक दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

प्रयागराज (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दर्जन भर नेताओ ने पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
 रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में उनके सिविल लाइन्स एल्गिन रोड स्थित आवास पर बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल समेत एक दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। 

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा की राज्य की योगी सरकार से हताश व निराश हो चुकी जनता को अब केवल कांग्रेस से उम्मीदें हैं। जनता अब आने वाले दिनों में कांग्रेस को सत्तासीन करेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत की सरकार ने प्रदेश की जनता से 2017 में किए गए किसी भी वायदे को नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई से आम आदमी परेशान है। 
श्री तिवारी ने बताया कि अभी अन्य दलों के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से सम्पर्क साधा है, जिनको जल्द ही पार्टी में शामिल कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह, संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, सुधाकर तिवारी, जावेद उर्फी, विवेक पाण्डेय, अमित परमार, नागेंद्र मिश्रा, अतुल तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular