Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बसपा का ब्राह्मण कार्ड, पार्टी लड़ेगी खुशी दुबे का केस,...

UP News: बसपा का ब्राह्मण कार्ड, पार्टी लड़ेगी खुशी दुबे का केस, सतीश मिश्र करेंगे पैरवी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी ओर से सियासी समीकरणों को बनाने-बिगाड़ने में जुटा है। इसी क्रम में पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण सम्मेलनों का ऐलान कर ब्राह्मण पिच पर बढ़त हासिल करने की कोशिश की थी। अब इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बसपा ने बिकरू कांड में कुख्यात विकास दुबे के शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे का केस लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्र कोर्ट में इस मामले की पैरवी करेंगे। खुशी दुबे का पति अमर दुबे को इनकाउंटर में मारा जा चुका है। 17 वर्षीय खुशी पिछले एक साल से बाराबंकी के एक किशोर केंद्र में बंद है। बिकरु कांड से नौ दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने मीडिया को बताया कि पार्टी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश मिश्रा कोर्ट से खुशी दुबे की रिहाई की मांग करेंगे। कानपुर एनकाउंटर केस के सह आरोपी और एनकाउंटर में मारे जा चुके अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। उस पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने सहित आईपीसी की कई धाराएं लगी हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने कानपुर देहात की एक विशेष अदालत में हलफनामा देते हुए दावा किया था कि वह नाबालिग है इसलिए उसे एक किशोर मानते हुए ही कार्यवाही की जानी चाहिए। खुशी के वकील ने कोर्ट में कहा था कि बिकरू में हुए नरसंहार से कुछ ही दिन पहले अमर से उसकी शादी हुई थी। लिहाजा, इस साजिश में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। तमाम दलीलों के बावजूद अभी तक खुशी की जमानत नहीं हो सकी है। वह आठ जुलाई से जेल में है।

यह भी पढ़ें :  देश के टाप टेन IAS अफसरों में चुने गए गोण्डा के संतोष मिश्रा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular