– विस चुनाव बिना गठबंधन के लड़ेगी कांग्रेस
मथुरा(हि.स.)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी रविवार वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बिहारीजी के दर्शन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि बर्बरता दिखाने में तो बीजेपी ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले 53 दिन से खुले आसमान के नीचें किसान धरना दे रहा है। वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस किसी से गठबंधन नहीं करेगी, कांग्रेस का चेहरा केवल प्रियंका गांधी होंगी।
रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए, इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं पदाधिकारियों के साथ मुलाकात भी की। सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा देश में सबसे ज्यादा बर्बरता वाली सरकार इससे पहले कभी नहीं देखने को मिली। ईस्ट इंडिया कंपनी और अंग्रेज भी ऐसे नहीं थे, खुले आसमान के नीचे किसान पिछले 53 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं, केंद्र की सरकार ने अडानी और पूंजीपतियों के लिए कृषि बिल बिना मशवरे स्वीकार कर दिया गया लेकिन किसान के साथ सरकार ने बेईमानी की, कृषि बिल है उसे वापस ले सरकार, नया कानून बनाए उसका हम भी समर्थन करेंगे।
किसानों को भड़काने के आरोप को निराधार बताते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कृषि बिल पर कांग्रेस किसानों को नहीं भड़का रही है जो धरने पर बैठा हुआ है वह फर्जी सर्टिफिकेट वाले लोग नहीं है, उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं ले रहा, धरने पर बैठने वाले किसान इंजीनियर हैं, डॉक्टर हैं, कृषि वैज्ञानिक हैं, वह किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी किसी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का चेहरा प्रियंका गांधी होंगी। नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।
