Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बपारसी गांव के खूनी संघर्ष में घायल ग्रामीण की...

UP News : बपारसी गांव के खूनी संघर्ष में घायल ग्रामीण की मौत, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

मेरठ (हि.स.)। सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए एक ग्रामीण की मौत हो गई। इससे गांव में तनाव पनप गया है। अधिकारियों ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बपारसी गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष की शुरूआत युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुई थी। एक महीने प्रधान पहले पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह के परिवार के युवकों ने गांव के लाला पक्ष के परिवार की युवती से छेड़छाड़ कर दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव हो चुका है। तीन दिन पहले ज्ञान सिंह और लाला पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसमें लाला पक्ष ने ज्ञान सिंह पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर इसके बावजूद पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। रविवार की शाम को फिर से दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस संघर्ष में दोनों ही पक्षों के लगभग छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ही गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
 सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। क्षेत्राधिकारी सरधना आरपी शाही ने खुद गांव का दौरा करके पुलिस को निर्देश दिए। सुरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular