Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बन्धोइन मन्दिर में रोती-बिलखती मिली नवजात बच्ची

UP News : बन्धोइन मन्दिर में रोती-बिलखती मिली नवजात बच्ची

चित्रकूट (हि.स.)। कोतवाली कर्वी के बन्धोइन गांव में एक मां ने ममता का गला घोंटकर नवजात बच्ची को देवी मन्दिर में फेंककर गायब हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा है। 
बन्धोइन देवी माता मन्दिर में बुधवार को नवजात बच्ची के रोने की आवाज लोगों ने सुनी तो भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर पड़ोसियों से पूंछताछ कर मां के बारे में पता किया। कोई पता न चलने पर पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर लाइन के सुपुर्द कर दिया है। तमाम लोग बच्ची को गोद लेने पहुंचे। 
पुलिस ने बिना कानूनी कार्रवाई के किसी को भी बच्ची को गोद नहीं दिया। लोगों के कयास हैं कि बिन ब्याही मां ने बच्ची को मन्दिर में फेंककर गायब हो गई है। चाइल्ड लाइन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराने गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular