Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बनारसी साड़ी पर बुनकर ने उकेरा राम मंदिर, 60...

UP News : बनारसी साड़ी पर बुनकर ने उकेरा राम मंदिर, 60 दिन में किया तैयार

-लुप्त प्राय ‘उचंत बिनकारी’ का सहारा लेकर सिर्फ सुइयों से हथकरघे पर बिनकारी
वाराणसी (हि.स.)। बनारस के बुनकर गोपाल पटेल दुर्लभ ‘उचंत बिनकारी’ का नायाब कलाकारी दिखा बनारसी साड़ी पर रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति उकेर सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। राम मंदिर की अनुकृति साड़ी पर बना गोपाल ने मंदिर के शिखर, पिलर, खंभों और दीवारों को भी उकेरा है। गोपाल ने जकाट और नक्शे के पत्ते का उपयोग से बचते हुए सिर्फ सुइयों के सहारे हथकरघे पर ‘उचंत बिनकारी’ का नायाब नमूना पेश किया है। 

गोपाल बताते हैं कि आमतौर पर हथकरघे पर नक्शे के पत्तों के जरिये बिनाई होती है, लेकिन उचंत बिनकारी में सीधे बिनकारी होती है। जैसे फाइन फार्ट के छात्र या कलाकार कोई पेंटिंग सामने रख अपनी कल्पना शक्ति से कलाकारी को आकार देते है। 
बुधवार को उन्होंने बताया कि इस खास साड़ी को बनाने में लगभग दो माह लग गये। बनारसी साड़ी पर राम मंदिर बनाने के लिए डिजाइन और कलर पर उन्होंने खास ध्यान दिया है। गोपाल की इच्छा है कि इस साड़ी को वे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे। ताकि मुख्यमंत्री इस नायाब साड़ी को खुद रामलला के दरबार में उपहार के रूप में चढ़ा सके। 
गोपाल पटेल ने बताया कि इस खास साड़ी को तैयार करने के लिए उन्होंने 08 घंटे से अधिक प्रतिदिन हथकरघे पर कार्य (बिनाई) की। कठिन परिश्रम,लगन से उन्होंने यह कमाल कर दिखाया। गोपाल की इच्छा है कि दुर्लभ ‘उचंत बिनकारी’ को जिंदा रखने और उचाई देने के लिए युवा बुनकर आगे आये, इस सीखे और नया मुकाम बनाये। बुनकर ने बताया कि एक व्यापारी ने इस खास साड़ी को तैयार करवाया। 25 हजार से अधिक इसकी लागत आई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular