Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बनवारी लाल कंछल छठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

UP News : बनवारी लाल कंछल छठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के 20वें प्रांतीय निर्वाचन में प्रयागराज से कई व्यापारी नेता चुनाव जीते। जिसमें बनवारी लाल कंछल लगातार छठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
 इस अवसर पर श्री कंछल के अतिरिक्त विजय अरोरा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुहेल अहमद और राणा चावला प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री, अरूण केसरवानी एवं सुशील खरबंदा प्रांतीय उपाध्यक्ष, महमूद खान एवं वरिष्ठ पार्षद अखिलेश सिंह प्रांतीय मंत्री, राजेश गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, युवा व्यापार मण्डल में साहिल अरोरा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निखिल मंगल प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष, सरदार दलजीत सिंह प्रांतीय युवा मंत्री, मो. आमिर युवा के प्रांतीय मंत्री, शिवम केसवानी युवा प्रांतीय मंत्री चुने गये। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि इन पदाधिकारियों को चुनने से प्रयागराज का व्यापार मण्डल सशक्त बनेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular