Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बदहवास होकर गांव में घुसा दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव...

UP News : बदहवास होकर गांव में घुसा दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव बारहसिंगा

औरैया (हि. स.)। पंचनद के जंगल से रास्ता भटक बदहवास होकर गांव में घुसे दुर्लभ वन्य जंतु बारहसिंघा (शावर) ग्रामीणों के लिए कौतूहल का कारण बन गया। पंचनद के जंगलों में विभिन्न प्रकार के वन जंतुओं की बड़ी संख्या है ।जिसमें दुर्लभ प्रजाति का नर शाबर (बारहसिंघा) है।

मंगलवार को जनपद सीमावर्ती पंचनद के जंगल की सीमा पार कर ग्राम जगम्मनपुर गांव में प्रवेश कर गया। मांसभक्षी ग्रामीण एवं कुत्तों ने उसे देखकर शिकार करने की नियत से पीछा किया, अपनी जान बचाने की खातिर वह जगम्मनपुर बाजार में आ गया और पुलिस चौकी के पास बरामदे में गिरकर हांफने लगा। जंगली जानवर शावर (बारहसिंघा) को देखने के लिए लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया।
पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल संत किशोर शुक्ला एवं आरक्षी शैलेंद्र राठौर ने शावर को संरक्षण दे ग्रामीणों की भीड को दूर हटाया। समाजसेवी लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के वन दरोगा एवं फॉरेस्ट गार्डों ने मौके पर आकर बड़ी मशक्कत के बाद उसे संरक्षण में ले लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular