Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बदल सकता है झांसी रेलवे स्टेशन का नाम, गृह राज्य...

UP News: बदल सकता है झांसी रेलवे स्टेशन का नाम, गृह राज्य मंत्री ने दी जानकारी

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर ’वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने का प्रस्ताव भेजा है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में झांसी ललितपुर के भाजपा के सदस्य अनुराग शर्मा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। सांसद ने प्रश्न किया था कि क्या सरकार को झांसी के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव मिला है, इस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित उत्तर में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव किया है। उन्होंने कहा कि स्थापित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित एजेंसियों से उनकी टिप्पणियां आमंत्रित की गयीं हैं जिनके प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर बसा झांसी उत्तर भारत में पुणे के पेशवाओं की एक महत्वपूर्ण रियासत और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बड़ा गढ़ रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की फौज को नाकों चने चबवा दिये थे। वह अंग्रेजों की सेना से लड़ते हुए ग्वालियर में 18 जून 1858 को वीरगति को प्राप्त हुईं थीं। यह ऐतिहासिक शहर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की कर्मस्थली रहा है। बुंदेलखंड का यह शहर एक बड़ी सैन्य छावनी है और रेलवे का बहुत महत्वपूर्ण केन्द्र है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular