Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बदमाश से बरामद हथियार गायब करने पर एक दरोगा...

UP News : बदमाश से बरामद हथियार गायब करने पर एक दरोगा समेत तीन निलंबित

हापुड़ (हि.स.)। एक बदमाश से बरामद हथियार गायब करने पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। 

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि थाना सिम्भावली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक घर में बदमाशों द्वारा अवैध हथियारों छुपानें की सूचना पुलिस को मिली थी। उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल हितेश कुमार और कांस्टेबल सतीश कुमार ने बदमाश के घर छापा मारकर अवैध हथियार बरामद कर लिए थे। उप निरीक्षक सर्वेश कुमार पर आरोप हैं कि उन्होंने बरामद किए गए हथियारों को न तो थाने में जमा कराया और न ही उन हथियारों के संबंध में थाना प्रभारी को जानकारी दी।
 पुलिस अथीक्षक ने बताया कि इस संबंध में गढ़मुक्तेश्वर के पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा प्राथमिक जांच के बाद प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, हेडकांस्टेबल हितेश कुमार और कांस्टेबल सतीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तारपूर्वक जांच करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) वैभव पांडे को नियुक्त किया गया है। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट मिलने पर आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular