Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बदमाशों और पुलिस मुठभेड़ में सिपाही को लगी गोली

UP News : बदमाशों और पुलिस मुठभेड़ में सिपाही को लगी गोली

प्रतापगढ़ (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली से आधा किलोमीटर दूर हीरो मोटरसाइकिल की एजेंसी में गुरुवार की रात घुसे चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डायल 112 के एक सिपाही को गोली लगी, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। जहां इलाज चल रहा है, स्थिति खतरे से बाहर है।
लालगंज कस्बे में चोरी की घटना को अंजाम देने आए बदमाशों की पुलिस से मुड़भेड़ में बदमाशों की गोली से सिपाही राजकिशोर को गोली लग गई। गोली लगते ही अफरा तफरी मच गयी। मौका पाते ही बदमाश भाग निकले। 
लालगंज बाजार में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति विनय जायसवाल गब्लू की हीरो एजेंसी में ताले तोड़ने पर रात में एक बजे आहट आने पर शोरूम के ऊपर बने आवास में मौजूद एजेंसी मालिक ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस से बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। घटना की सूचना पर रात में ही फोर्स के साथ एसओजी टीम पंहुचकर जांच में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि लालगंज अझारा बाजार में विनय जायसवाल के हीरो बाइक के शोरुम में चोर घुसने की सूचना पर पीआरवी 4401 गई थी। तलाशी के दौरान छिपे चोर द्वारा पीआरवी के जवानों के ऊपर फायर करते हुए भाग गए। जिससे पीआरवी के आरक्षी राजकिशोर चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गये। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular