प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उप्र के मेरठ में एक दारोगा की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने सुनकर आपको भी शर्म आ जाएगी। दारोगा की इस करतूत ने न केवल चौकी बल्कि पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है। दारोगा ने हैवानियत के चलते एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर जबरिया दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान दारोगा ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। दारोगा की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी। अश्लील वीडियो के जरिए दारोगा महिला से तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा है। महिला ने हिम्मत करके पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने महिला की शिकायत के आधार पर दारोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है। एक महिला ने दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से की शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले तीन साल से यौन शोषण किया जा रहा है और छह अक्टूबर को हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। एसएसपी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला और दरोगा के बीच फोन पर हुई चैट व डांस की वीडियो भी सामने आई है। शहर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उनकी सहेली की स्कूटी चोरी हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह सहेली के साथ माधवपुरम चौकी पर पहुंचे थे। उस समय दरोगा अरुण कुमार चौकी पर तैनात था। महिला ने बताया कि चोरी के सिलसिले में दरोगा अक्सर घर आने लगा। बताया कि एक दिन दरोगा घर पर आया और रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी को गन प्वाइंट पर लिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान वीडियो बना ली और इसी को वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करने लगा। महिला ने बताया कि छह अक्टूबर को भी आरोपी दरोगा ने दबाव बनाया और हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। महिला ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की। इसके बाद दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें : राम विलास की पत्नी ने देवर पर लगाया गंभीर आरोप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
