मेरठ (हि.स.)। टीपी नगर थाना क्षेत्र में दो मासूम बहनों से छेड़छाड़ करने के आरोपित बुजुर्ग व्यक्ति को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
टीपीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रही दो मासूम बच्चियों को खिलाने के बहाने 70 वर्षीय शमीम ने अपने घर बुला लिया। इसके बाद आरोपित ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। रोती-बिलखती बच्चियों ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी स्वजनों को दी तो खलबली मच गई। बच्चियों के स्वजनों ने देर रात इस मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
थानाध्यक्ष टीपी नगर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आरोपित शमीम को 14 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट और धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav
UP News : बच्चियों से छेड़छाड़ करने का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
