Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बच्चा न होने पर पति ने पत्नी को मार...

UP News : बच्चा न होने पर पति ने पत्नी को मार डाला

झांसी (हि.स.)। गुरसंराय थाना क्षेत्र में रविवार को कमरे के अन्दर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि मृतका के बच्चे न होने पर पति समेत परिवारजन आये दिन मारपीट करते थे। बीती रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। 

एरच रोड स्थित ढाबे के पीछे सिया खरका निवासी 30 वर्षीय राममूर्ति का शव रविवार को कमरे में पड़ा मिला। इस पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि रामजी नामदेव की शादी 10 वर्ष पूर्व राममूर्ति के साथ हुई। रामजी अपनी पत्नी व माता-पिता के साथ के साथ गुरसंराय में किराये के घर में रहता था और फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 
बताया गया कि रामजी शराब पीने का आदी था इसको लेकर आये दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद होता रहता था। शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। रविवार  राममूर्ति अपने कमरे में मृत मिली। उधर मतृका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद उसकी बेटी के बच्चे न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति रामजी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया, जबकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

RELATED ARTICLES

Most Popular