Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बच्चा चोरी करके भाग रही महिला को जनता ने...

UP News : बच्चा चोरी करके भाग रही महिला को जनता ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

बच्चा चोरी करके भाग रही महिला को जनता ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले 
जौनपुर (हि.स.)।अगर आप बच्चे के प्रति लापरवाह है तो गम्भीर हो जाईए, क्यो बच्चा चोर गिरोह नगर में घूम रही है। ताजा मामला सोमवार को शहर के भौराजीपुर मोहल्ले आया है। सोमवार को दोपहर तीन वर्षीय बच्चे को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत करने के बाद बोरे में भरकर भाग रही महिला को एक महिला ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित महिला के अन्य साथी फरार हो गए। बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 उक्त मोहल्ला निवासी दंपती अंजू देवी व रामलाल का पुत्र कृष्णा घर के पास स्थित मैरिज हाल के पास खेल रहा था। उसी दौरान एक महिला कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत करने के बाद उसे बोरे में भरकर कंधे पर लटकाकर भागने लगी। वहां खड़ी सुशीला मौर्या की नजर उस पर पड़ी तो शोर मचाते हुए पीछा की और राजा साहब के पोखरे की तरफ भाग रही महिला को मन्ना वीर बाबा मजार के पास दबोच लिया। सुशीला ने बोरा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। बोरे में बिस्किट व नमकीन भी मिला। इस दौरान मौका पाकर महिला भागने लगी। तभी नागरिकों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे शीतला चौकिया पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल ने महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जहां पहुंचे सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र पांडेय कोतवाली लेकर गए।
इस मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुछ भी बता नहीं पा रही है। लगता है कि फरार महिलाओं ने उसे मोहरा बनाया था। उनकी तलाश की जा रही है। उनके पकड़ में आने के बाद ही असली कहानी सामने सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular