मीरजापुर (हि.स.)। चील्ह थाना क्षेत्र के हनुमाननगर (जगा पट्टी) गांव स्थित एक कमरे में मंगलवार को बाइक मैकेनिक की संदिग्ध अवस्था शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव निवासी स्व. श्रीकांत सिंह का पुत्र बाइक मैकेनिक अंशुमान सिंह अपने गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर हनुमान नगर (जगा पट्टी) में एक कमरा किराये पर लेकर मोटरसाइकिल बनाने का कार्य करता था। सोमवार की रात वह घर न जाकर दुकान में ही सो गया। सुबह जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोज में दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद देख आसपास के लोगों की सहायता से कमरा खोल कर देखा, तो अंशुमान सिंह के मुंह से झाग निकला था तथा उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका की मां माधुरी सिंह ने अपने पुत्र अंशुमान सिंह की मौत के संबंध में चील्ह थाना में तहरीर दिया।
माधुरी सिंह ने हत्या की आशंका जताते हए बताया कि बाहर से किसी ने दुकान के दरवाजे की कुंडी चढ़ा दिया था, जबकि पुलिस का कहना है की कमरा बंद था और एक बाइक को बनाकर बाइक स्टार्ट कर दिया था जिससे निकले धुएं के कारण उसकी मौत हो गई। चील्ह थाना प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही विधिक कार्यवाई की जाएगी।
UP News : बंद कमरे में मिला बाइक मैकेनिक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES
