Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फैक्टी में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जला

UP News : फैक्टी में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जला

बागपत (हि.स.)। बागपत में शुक्रवार को कूलर के पैड बनाने वाली फैक्टी में भीषण आग लग गई। आग में मशीनें और सामान जल गया। मजदूरों ने फैक्टी से भागकर जान बचाई। गाजियाबाद और बागपत जनपद की चार फायर गाडियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
बागपत जनपद के खेकड़ा के डूंडाहैडा गंाव में कूलर के जाल बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही गाजियाबाद और बागपत से पहुंची चार दमकल विभाग की गाडियों ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक विनोद का कहना है कि आग लगने से लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। फायर अधिकारी मदनपाल का कहना है कि फैक्टरी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टी मालिक को भी नोटिस देकर आग बुझाने के उपायों पर जवाब मांगा जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular