Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फूलपुर इफ्को फटलाइजर में बायलर फटने से दो की...

UP News : फूलपुर इफ्को फटलाइजर में बायलर फटने से दो की मौत, चार घायल

प्रयागराज (हि.स.)। फूलपुर इफ्को में मंगलवार दोपहर बायलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। चार कर्मचारी घायल हुए है। पुलिस का कहना है कि हादसे के घटना को लेकर जांच की जा रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

इफ्को के जनसम्पर्क अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि बायलर नम्बर चार मंगलवार दोपहर अचानक फट गया। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंच गए है। इफ्को के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।  
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पूर्व इसी फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से दो अधिकारियों की जान चली गई थी और कई कर्मचारी घायल हुए थे। अभी तक इस मामले किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular