Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फील्ड में निकलें अफसर, गर्मियों के लिए अभी से...

UP News : फील्ड में निकलें अफसर, गर्मियों के लिए अभी से पूरी करें तैयारी – श्रीकांत शर्मा

– ऊर्जा मंत्री ने की विद्युत विभाग की समीक्षा
– गर्मियों में रहे निर्बाध आपूर्ति अध्यक्ष यूपीपीसीएल करें सुनिश्चित

– गलत बिलिंग की शिकायतों पर जताई नाराजगी- खामियों पर बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ (हि.स.)। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने यूपीपीसीसीएल अध्यक्ष को निर्देश दिए कि आगामी गर्मियों के दृष्टिगत वे स्वयं यह सुनिश्चित करा लें कि प्रदेश में ट्रिपिंग न हो। इसके लिए जो भी आधारभूत सुविधाएं या तकनीकी आवश्यकताएं हैं उन्हें जरूर पूरा कर लिया जाए। सभी एमडी इसकी अपने स्तर से भी तैयारियां अवश्य करा ली जाएं।  
उन्होंने कहा कि यूपीपीसीसीएल अध्यक्ष, डिस्कॉम्स के सभी प्रबंध निदेशक व निदेशक फील्ड में निकलें, उपकेंद्रों की मॉनिटरिंग के लिए जाएं। सभी नोडल अधिकारी अपने अधीन उपकेंद्रों का भौतिक निरीक्षण जरूर कर लें। उपकेंद्रों पर उपभोक्ता शिकायतों का समय से निराकरण हो, इसमें कहीं कोई कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। 
ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग में समस्याओं पर नाराजगी जताई। कहा कि उपभोक्ता को समय से बिल मिले यह कारपोरेशन सुनिश्चित कराये। एजेंसियों से हुए करार का पूरा अनुपालन हो इसकी भी यूपीपीसीसीएल अध्यक्ष अपने स्तर से समीक्षा कर लें। जहां खामियां हैं वहां एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर कराएं। उपभोक्ता को बिलिंग सम्बन्धी समस्या हुई तो जवाबदेही तय होगी।
उन्होंने प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अध्यक्ष यूपीपीसीसीएल को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ता हित में उपकेंद्रों की डिजिटल निगरानी आवश्यक है।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular