वाराणसी (हि.स.)। हिन्दी सिनेमा के जाने-माने युवा अभिनेता जॉन अब्राहम धर्म नगरी काशी में है। गुरूवार को शिवाला घाट पर फिल्म सत्यमेव जयते पार्ट- 2 की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन में जॉन अब्राहम के हथेली में अचानक मोच आ गई। दर्द बढ़ने पर फिल्म यूनिट से जुड़े लोग कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लेकर भिखारीपुर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने अभिनेता के हथेली का एक्सरे करवाया तो सब कुछ सामान्य रहा। यह देख अभिनेता और फिल्म यूनिट के लोगों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में लगभग 20 के ठहराव के बाद अभिनेता बंद वाहन में रवाना हो गये। इस दौरान वहां अभिनेता को देखने के लिए युवाओं की भीड़ जुटी रही। अभिनेता भी युवा प्रशंसकों को देख मुस्कराते हुए कार में सवार हुए।
बताते चले अभिनेता जॉन अब्राहम ने इसके पहले लखनऊ में फिल्म सत्यमेव जयते पार्ट -.2 की शूटिंग में भाग लिया था। इस फिल्म का पहला भाग काफी हिट रहा था । लखनउ में हुए शूंिटग का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । जिनमें जॉन अब्राहम पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। वर्दी पर उत्तर प्रदेश पुलिस का बैज है । माना जा रहा है कि अभिेनता यूपी पुलिस के अधिकारी का रोल निभा रहे है। ये फिल्म 21 मई 2021 को रिलीज की जाएगी।
