प्रयागराज (हि.स.)। सोरांव थाने एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने 16 दिसम्बर को हुई वारदात का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल चार अपराधियों को शनिवार दोपहर फाफामऊ के समीप से गिरफ्तार किया। टीम ने अपराधियों के कब्जे से 12 बम एवं एक तमंचा और कारतूस बरामद किया।
उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि शिवकुटी के रसूलाबाद निवासी आकाश उर्फ नागा, शिवकुटी के शंकरगघाट निवासी आशीष निषाद, रसूलाबाद निवासी लवकुश, रसूलाबाद निवासी ननका निषाद है। जबकि 16 दिसम्बर की वारदात के बाद हुई मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल राजा बाबू को पहले ही जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि एक आरोपित की अभी तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि मृतक मनीष कुमार पासी (21) पुत्र अच्छेलाल निवासी पुराना फाफामऊ भी एक शातिर अपराधी था। यह जानकारी विवेचना के दौरान मिली। दोनों पक्ष के लोग कछारी क्षेत्र में असलहों की तस्करी कारोबार में लिप्त थे। दोनों पक्ष एक दूसरे के बड़े करीबी थे और साथ में रहते थे। वारदात की रात शराब पीने के बाद, दोनों पक्ष में हुए विवाद के दौरान गोली चली और मनीष की गोली लगने से मौत हो गई और उसका साथी गोली से घायल होने के बाद वहां से जांच बचाकर करन के साथ भाग गया था। जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त आरोपितों ने उसके शव को गंगा में उसी दिन दफन करने के बाद वहां से फरार हो गए थे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी सोरांव अमिता सिंह वारदात के बाद से लगातार अपराधियों की तलाश एवं वारदात की क्लू तलाशने में लगी हुई थी। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी एवं क्राइम ब्रांच टीम गंगापार को लगाया गया था। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
UP News : फाफामऊ कछार में हुई हत्या का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
