Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फांसी पर झूली दो बच्चों की मां, दहेज हत्या...

UP News : फांसी पर झूली दो बच्चों की मां, दहेज हत्या का आरोप

मीरजापुर (हि.स.)। कछवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गरौली के कम्हरिया गांव निवासिनी महिला ने कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के परिवार वालों ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही दाह संस्कार कर दिया।

कम्हरिया गांव निवासी परितोष सिंह की पत्नी विनीता (35) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। परिजन, मायके वालों को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या की सूचना किसी माध्यम से वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी मृतका के पिता भोरूख सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल कछवा पुलिस को घटना की सूचना दी। जबतक पुलिस मौके पर पहुचती तब तक चिता जल चुकी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। मृतका को एक बारह वर्ष व दूसरा आठ वर्ष का पुत्र है।

थानाध्यक्ष कछवा अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और बार-बार आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular