Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फर्जी आईडी से क्रेडिट व एटीएम कार्ड बनवाकर बैंकों...

UP News : फर्जी आईडी से क्रेडिट व एटीएम कार्ड बनवाकर बैंकों को चूना लगाने वाले चार ठग गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना मधुबन बापूधाम व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी आईडी बनवाकर उन आईडी से एटीएम कार्ड व क्रेडिट कार्ड जारी करवाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच लाख दो हजार रुपये नगद, एक कार, विभिन्न बैंको के 23 एटीएम, 05 चेकबुक, ठगी करने की घटनाओं में प्रयुक्त 7 मोबाइल और अन्य चीजें बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक नगर( प्रथम) निपुण अग्रवाल ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार लोगों में न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी विपिन राठौर, त्रिलोक त्रिलोक शर्मा, दीपक उर्फ सतेंद्र तथा मथुरा निवासी भानु प्रकाश शर्मा हैं। इन सभी को लालकुआं अंडर पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग इंटरनेट के जरिये फर्जी आधार कार्ड की आईडी बनाकर उससे बैंक से क्रेडिट कार्ड व एटीएम कार्ड बनवा लेते थे और फिर उससे शॉपिंग करते थे। ये लोग 15 लाख से ज्यादा रुपयों की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों से विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular