Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, परिजनों ने...

UP News : पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, परिजनों ने घेरा एसएसपी कार्यालय

मेरठ (हि.स.)। इंचैली थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उनके बेटे को ही थाने में बैठा लिया। बुधवार को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद एसपी देहात केशव मिश्रा ने आरोपित की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

इंचैली क्षेत्र के एक गांव के लोग बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति मजदूरी करता है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले वीशु नाम के युवक ने अपने घर में तेज आवाज में ट्रैक्टर पर डीजे बजा दिया। इसके बाद आरोपित दीवार कूदकर उसके घर में दाखिल हुआ और घर में मौजूद ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। डीजे की आवाज में किशोरी की चीखें दब गईं। पीड़ित ने बताया कि घर लौटने पर उसकी बेटी ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें भगा दिया। 
पीड़ित का आरोप है कि रात से आरोपित के परिवार वाले उन्हें धमकियां दे रहे हैं। बुधवार सुबह पीड़ित के घर पहुंची पुलिस उल्टा उसके बेटे को ही घर से उठाकर ले गई। घटना से गुस्साए परिजनों के साथ ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसपी देहात केशव कुमार ने किशोरी का मेडिकल कराने और आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
दो मनचलों की सड़क पर पिटाईमेरठ। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है आरोपी युवक पिछले कई दिनों से एक युवती को अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने आरोपी को दबोच कर उसकी पिटाई कर डाली। 
दूसरी घटना में बुधवार की दोपहर देहली गेट थाना क्षेत्र में नगर निगम के सामने ई-रिक्शा चालक ने एक महिला सवारी से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने पहले तो बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे थाने तक छोड़ कर आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular