Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्लास्टिक कचरे का स्थायी समाधान करेगा नगर निगम

UP News : प्लास्टिक कचरे का स्थायी समाधान करेगा नगर निगम

गाजियाबाद (हि.स.) गाजियाबाद नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के स्थायी समाधान करने की पहल शुरू की है। प्लास्टिकटुरिज्म नामक अभियान शनिवार को शुरू किया गया। 
भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ (आईपीसीए) के सहयोग से शनिवार को नगर निगम ने यह अभियान षुरू किया। कार्यक्रम में सचिव आवास और शहरी मामले डीएस मिश्रा ने अभियान की सराहना की और हैश टैग प्लास्टिकटुरिज्म का उद्घाटन किया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक कचरा एक कठोर वास्तविकता बन गया है। इससे निपटने का समय आ गया है। हम इस अभियान को रचनात्मक रूप से शुरू कर रहे हैं। गाजियाबाद को एक पर्यटक शहर के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण के मामले में गाजियाबाद को मॉडल शहर के रूप में विकसित करना है। इस अभियान के माध्यम से प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, आईपीसीए के संस्थापक निदेशक आशीष जैन आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular