Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीयUP News : प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहन के पति...

UP News : प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहन के पति को मार डाला

मेरठ (हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने अपने बहनोई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय ग्रामीणों ने आरोपित को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

किठौर थाना क्षेत्र के गेसूपुर दक्षिण निवासी सुंदर की बेटी ने दो साल पहले घर से भागकर गांव के ही रहने वाले सरवन पुत्र मंशा के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दंपति गांव से अलग रह रहे थे। चार दिन पहले सरवन अपनी पत्नी सहित अन्य परिवारों के साथ हवन में शामिल होने के लिए अपने घर आया था। 
सोमवार को घर में हवन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सरवन की पत्नी का भाई कोशिंदर हाथ में चाकू लेकर उसके घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कोशिंदर ने बहनोई सरवन पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने खून से लथपथ सरवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल फिर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इधर ग्रामीणों ने हत्यारोपित को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
पूछताछ में ​मृतक के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही युवती का भाई कोशिंदर उनके बेटे की हत्या की फिराक में था। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular