Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रेमिका के साथ जहर खाने वाले सोनू की भी...

UP News : प्रेमिका के साथ जहर खाने वाले सोनू की भी मौत

मेरठ (हि.स.)। मेडिकल थाना क्षेत्र में होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ जहर खाने वाले सोनू की भी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर मेडिकल ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

मूल रूप से सोनीपत निवासी सोनू लॉक डाउन के बाद से लिसाड़ी गेट स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। इसी बीच सोनू का प्रेम प्रसंग जाकिर कॉलोनी निवासी सुमायला के साथ हो गया। दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद सोनू और सुमायला सोमवार की शाम पीवीएस के सामने स्थित मैग्नम होटल में पहुंचे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए एक कमरा किराए पर लिया। जहां कुछ देर बाद दोनों ने जहर खा लिया। होटल के स्टाफ और पुलिस द्वारा युवक और युवती को राजीव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ देर बाद ही सुमायला की मौत हो गई। 
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम ने बताया कि मंगलवार की सुबह सोनू ने भी दम तोड़ दिया। सोनू और सुमायला के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular