Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रियंका गांधी ने काजल हत्याकांड पर महिला सुरक्षा...

UP News : प्रियंका गांधी ने काजल हत्याकांड पर महिला सुरक्षा को लेकर उठाए थे सवाल गोरखपुर पुलिस ने दिया जवाब

गोरखपुर | गगहा के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजू नयन सिंह की पुत्री काजल की हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए गोरखपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किए थे। जिसका जवाब गोरखपुर पुलिस उसी पोस्ट में दिया है।

बता दें कि शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब “ठीक ठाक” बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?

इसके जवाब में 20 अगस्त को थाना गगहा क्षेत्र में हुई घटना में युवती की दुःखद मृत्यु पर हत्या की धारा की वृद्धि कर दो अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एडीशनल एसपी के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही है। प्रकरण में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular