Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रसव के बाद महिला ने कहा, मैं कोरोना संक्रमित...

UP News : प्रसव के बाद महिला ने कहा, मैं कोरोना संक्रमित हूं

अस्पातल का ओटी सील, कोतवाली में एफआइआर के लिए दी गई तहरीर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। रायबरेली जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला ने स्टाफ को अपनी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की बात बताई। जिसके बाद से महिला अस्पताल में अफरातफरी मची गई। लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर सील करा दिया गया है। महिला और नवजात को अभी प्राइवेट रूम में रखा गया है। महिला चिकित्सक ने जानकारी छिपाने की तहरीर कोतवाली में दी है।
बुधवार की दोपहर गुरुबक्शगंज के भीतरगांव से एक गर्भवती डिलीवरी कराने के लिए महिला अस्पताल में भर्ती हुई। उसकी कोरोना सैंपलिंग कराई गई। मगर, उसके पेट में गंदगी फैलने के कारण सीजर करना पड़ा। दोपहर बाद महिला की डिलीवरी हो गई। और उसे व नवजात को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। गुरुवार की सुबह ये पता चला कि महिला की कोरोना रिपोर्ट बुधवार की सुबह ही पॉजिटिव आ गई थी, जिसे अस्तपाल स्टाफ से छिपाया गया। जिसके बाद ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम को सील कर दिया गया। सामान्य महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। सीएमएस डॉ. रेनू वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट छिपाना भी एक अपराध है। इसकी वजह से अस्पताल में कोरोना का डर फैल गया। मरीज के बाबत सीएमओ को सूचना दी जा चुकी है। अभी महिला और उसका नवजात बच्चा प्राइवेट रूम में ही है। उसके उपचार संबंधित सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular