कुशीनगर (हि. स.)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में गौतम बुद्ध की शयन मुद्रा वाली प्रतिमा पर पर्यटकों के चढ़ाए गए दान का अब प्रशासन हिसाब रखेगा। पहले इसका कोई हिसाब नहीं रखा जाता था। इन पैसों को कुशीनगर टेम्पल एरिया मैनेजमेंट कमेटी के कोष में जमा किया जाएगा और इस धन का उपयोग कुशीनगर के विकास में खर्च किया जाएगा।
प्रशासन को सूचना मिली कि दान पात्र के बाहर पर्यटकों का जो चढ़ावा आता है उसका कोई हिसाब नहीं किया जाता। उसे कुछ लोग बांट आपस में बांट लेते हैं। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने इसकी जांच के लिए नायब तहसीलदार को भेजा था। नायब तहसीलदार ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जाकर फुटेज देखा। उन्होंने जांच रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत की। जिसके बाद यह कदम उठाया गया। इस सम्बंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि शिकायत मिली थी कि महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में दान पात्र के बाहर तथागत की प्रतिमा पर पर्यटक पैसा चढ़ाते हैं। उसका कोई हिसाब नहीं होता। उसको बांट लिया जाता है। इसकी जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि बाहर पैसा चढ़ता है तो उसका हिसाब रखा जाएगा। एकत्रित धन कुशीनगर टेम्पल एरिया मैनेजमेंट कमेटी के कोष में जमा होगा। यह धन कुशीनगर विकास कार्यों में लगाया जाएगा।
UP News : प्रशासन रखेगा महापरिनिर्वाण मन्दिर कुशीनगर के दान का हिसाब
RELATED ARTICLES
