Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस लाइन स्थानान्तरित, एसएसपी ने सिगरा...

UP News : प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस लाइन स्थानान्तरित, एसएसपी ने सिगरा थाने का किया औचक निरीक्षण

वाराणसी (हि.स.)। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन पर शनिवार को कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय को प्रशासनिक आधार पर तत्कालिक प्रभाव से पुलिस लाइन वाराणसी में स्थानान्तरित कर दिया गया। इस एक्शन के बाद कोतवाली के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
एसएसपी अमित पाठक के सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदनोपरान्त ये कार्रवाई हुई। उधर डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक अचानक सिगरा थाने पर पहुंचे और थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय के अभिलेखों, बैरक, शस्त्रागार, मेस, महिला हेल्प डेस्क इत्यादि का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular