प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री से लेकर प्रधान स्तर तक के सभी चुनाव महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हैं। जब भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर चलता है तो परिणाम सुखद आता है। यह बातें शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने सिविल लाइंस भाजपा कार्यालय पर ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित वार्ड स्तरीय बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में सुखद एवं अच्छे परिणाम के लिए वार्ड स्तर पर चुनाव संचालन समिति गठन करना होगा। समिति सामाजिक समीकरण के आधार पर गठन करते हुए पूरी योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर की बैठक व चौपाल का आयोजन करना है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भगवतपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों की बैठक एवं चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी एकजुट होकर एक योजना बनाकर कार्य करेंगे। बैठक का संचालन देवेश सिंह ने किया।
बैठक में पदुम जायसवाल, शशि वार्ष्णेय, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, राघवेंद्र कुशवाहा, राजू राय, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा, रॉबिन साहू, मनोज कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
