Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रधान के चचेरे भाई का मिला शव, चुनावी रंजिश...

UP News : प्रधान के चचेरे भाई का मिला शव, चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में

मथुरा (हि.स.)। वृंदावन कोतवाली की चौकी जैंत क्षेत्र अंतर्गत जंगल में मिला शव नगला नेता के वर्तमान प्रधान का चचेरे भाई निकला। परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते सात लोगों को विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सोमवार रात को मिले शव की पहचान नगला नेता के प्रधान योगेश चौधरी के चचेरे भाई 25 वर्षीय हरिओम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्र करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को बीतीरात ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मंगलवार पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मृतक हरिओम के छोटे भाई विष्णु ने चुनावी रंजिश के चलते भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रधान योगेश के अनुसार चुनावी रंजिश के चलते नामजद उनके ऊपर पहले भी झूठे मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। प्रधान ने कहा है कि आरोपी उनकी भी हत्या करा सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है मामले में मृतक के भाई विष्णु ने चार नामजद पर भाई की हत्या व तीन अन्य पर हत्या के षड्यंत्र रचने के आरोप में तहरीर दी है।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मृतक 17 जुलाई की शाम 6 बजे गांव के ही सत्यवीर सोहनलाल विष्णु और राम भरोसे निवासी गांव बधाल बाइक पर बैठाकर उसे ले गए थे। तभी से वह गायब था, जंगल में बीतीरात उसका शव मिला है उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजन चुनावी रंजिश की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular