Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: प्रदेश भर में बज रहा IAS अरविंद सिंह के नवाचार...

UP News: प्रदेश भर में बज रहा IAS अरविंद सिंह के नवाचार का डंका

सीएम के समक्ष करेंगे प्रजेंटेशन, गरीबों को मिलेंगे विकसित आवास

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिले में बतौर सीडीओ तैनात अरविंद सिंह (आइएएस) ने कुंभी ब्लाक के लंदनपुर में भूमिहीन 26 परिवारों के लिए टाउनशिप विकसित कराई और उनको शासन की सभी योजनाओं से आच्छादित कराया। उनका यह नवाचार अब पूरे प्रदेश में डंका बजा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उनके पांच कालीदास मार्ग आवास पर पूर्व सीडीओ अपने जनउपयोगी इस कार्य का प्रजेंटेशन करेंगे। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया है। पूर्व सीडीओ पांच मिनट कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण करेंगे। खास बात यह है कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले प्रजेंटेशन के लिए सभी जिलों के डीएम व सीडीओ को कार्यक्रम से जुड़ने व इस नवाचार से सीख लेने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारी को लगाया फोन, जानें क्या कहा?

अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे देश में जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराती थी, लेकिन इतने भारी खर्चों के बावजूद भी गांवों में कभी नियोजित विकास नहीं हो पाता था। गांवों में गेटेड टाउनशिप की परिकल्पना भी टेढ़ी खीर थी। खीरी में सीडीओ रहते हुए अरविंद सिंह ने कुंभी ब्लाक में न्यू लंदनपुर ग्रंट नाम से टाउनशिप विकसित की। साथ ही वहां रहने वाले परिवारों को भारत सरकार और प्रदेश सरकार की 30 योजनाओं से जोड़ा। स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध कराया।खास बात यह है कि टाउनशिप विकसित करने और रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के लिए शासन से कोई ग्रांट नहीं लिया गया, बल्कि योजनाओं से ही यह परिकल्पना साकार की गई। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद सिंह का खीरी मॉडल पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। शासन में अरविंद सिंह के इस कार्य की न सिर्फ सराहना हुई, बल्कि यह चर्चा का विषय बन गई। जब यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर प्रजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया गया। प्रधानमंत्री से सराहना पाकर सुर्खियां बटोर चुके अरविंद सिंह 25 जून को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम केले के तने से रेसा व अन्य उत्पाद बनाने बनाकर आत्मनिर्भर बनने की चर्चा कर चुके हैं। ईसानगर ब्लाक में तत्कालीन सीडीओ द्वारा जरूरतमंद महिलाओं का समूह बनाकर यह नवाचार किया गया था। महिलाओं के स्वावलंबन पर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ही अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

UP News: प्रदेश भर में बज रहा IAS अरविंद सिंह के नवाचार का डंका

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन की मौत, बालिका गंभीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular