Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ‘प्रगति’ के बाद एक बार फिर रिकार्ड बनाने की...

UP News : ‘प्रगति’ के बाद एक बार फिर रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं IAS आशुतोष निरंजन

गांवों में तैयार करा रहे खेल के मैदान, शनिवार को एक साथ 51 मैदानों का हुआ उद्घाटन

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। जनपद गोण्डा में जिलाधिकारी के रूप में प्रमोशन आफ रूरल एरियाज गेम्स एण्ड टैलेंट आइडेंटीफिकेशन (प्रगति) खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से 29 अगस्त 2016 को सवा लाख बच्चों को ग्राम पंचायतों के खेल के मैदान पर उतारकर रिकार्ड बनाने वाले आशुतोष निरंजन एक बार फिर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के लिए उन्हें बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बार उनका मिशन है ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों को चिन्हित करके उनका सुन्दरीकरण कराना तथा युवक युवतियों को खेलने का अवसर उपलब्ध कराना। इस दिशा में काम करते हुए उनका प्रयास रंग ला रहा है। शनिवार को जिले के 51 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से बनाए गए खेल मैदान का वालीबाल प्रतियोगिता के साथ उद्घाटन किया गया। लार विकास खंड क्षेत्र के मेहरौना में बने खेल के मैदान का सांसद रविंदर कुशवाहा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद मेहरौना व गढ़वा खास के बीच वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि खेल में भारत निरंतर अपना परचम लहरा रहा है। अभी ओलंपिक में 11 मेडल इस बात का गवाह है कि हमारे युवा काफी मेहनती व ऊर्जावान है। उन्होंने कहा कि इस मैदान से निकलने वाली प्रतिभाएं आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक पांडेय, वैभव सिंह, थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह, राजन गुप्ता, बलवीर सिंह दादा, ग्राम प्रधान महबूब आलम मौजूद रहे। उधर ग्रामीणों ने छोटी गंडक नदी के किनारे बंधे को पक्का पिच कराने की मांग की।

UP News : ‘प्रगति’ के बाद एक बार फिर रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं IAS आशुतोष निरंजन

यह भी पढ़ें : सुसाइड नोट में लिखा दो पुलिस अधिकारियों व पूर्व मंगतेर का नाम

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने तरकुलवा विकास खंड के कोंहवलिया में खेल के मैदान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में खेल का मैदान होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अन्य गांवों में भी खेल के मैदान का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी डा. अशोक कुमार त्रिपाठी व ग्राम पंचायत सचिव गौरव श्रीवास्तव को दस दिनों के अंदर खेल के मैदान के परिसर का चहारदीवारी कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को खेल के मैदानों की मानीटरिंग करने को कहा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, एडीओ पंचायत रामाश्रय विश्वकर्मा, राहुल कुमार, रामप्रवेश यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना निषाद, रवींद्र पांडेय, सुजीत कुमार राव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पथरदेवा के चमनपुरा में खेल के मैदान का ब्लाक समन्वयक संजीतधर द्विवेदी ने खेल मैदान व पोषण वाटिका का उद्घाटन किया। इस दौरान माधुरी तिवारी, नवीन कुमार शाही, ग्राम प्रधान पूजा मिश्रा, आदित्य मिश्र, विनय मिश्र, विकास मिश्र, रत्नेश मिश्र, गीता मिश्रा, संजय गोंड, आलोक पांडेय मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि बैतालपुर में तीन, बनकटा में एक, भागलपुर में दो, भटनी में दो, भाटपाररानी में चार, देवरिया सदर में छह, देसही देवरिया में चार, गौरीबाजार में चार, लार में एक, पथरदेवा में 13, रामपुर कारखाना में एक, रुद्रपुर में एक, सलेमपुर तीन, तरकुलवा में छह खेल के मैदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी युवक युवतियों को खेलने के लिए जल्द ही खेल का मैदान तैयार कराया जाएगा।

UP News : ‘प्रगति’ के बाद एक बार फिर रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं IAS आशुतोष निरंजन

यह भी पढ़ें : BJP MLA के पिता को अपहरण तथा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular