Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पोस्ट ऑफिस में हो रही बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी...

UP News: पोस्ट ऑफिस में हो रही बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के 4264 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा हिंदी भाषा का दसवीं तक अध्ययन करना भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किसी भर्ती परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति दसवीं के मार्क्स के आधार पर किया जाना है। इन पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा और इस मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी, तो वहीं जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  बर्थडे पार्टी में डांस के दौरान गिरी छत, दो की मौत, 15 गंभीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular