Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पोलिंग पाटियां रवाना

UP News : पोलिंग पाटियां रवाना

मसौली बाराबंकी । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय से 16 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शनिवार को मतदान होना है। विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत नसीरनगर से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य की मृत्यु होने से रिक्त हुई सीट पर शनिवार को मतदान होना है दो बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई वही विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य के लिए होने वाले मतदान को लेकर 14 पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय से रवाना की गई। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम बजे तक मतदान होगा जिसकी पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular