Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पैसों की खातिर भाई ने ही की थी भाई...

UP News : पैसों की खातिर भाई ने ही की थी भाई की गला काटकर हत्या, गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना एका क्षेत्र में छह दिन पूर्व हुई युवक की हत्या उसके ही भाई ने चंद रुपयों की खातिर गला काटकर निर्ममता पूर्वक की थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को खुलासा कर उसे जेल भेजा है। 
एसपी देहात अखिलेश नारायण ने बताया कि 14 जून को थाना एका क्षेत्र के गांव नगला गोकुल निवासी राजकुमार पुत्र नमोशंकर की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गहनता से जांच व साक्ष्य के आधार पर जव शनिवार को मृतक के भाई पुष्पेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई राजकुमार की टी-शर्ट से गला घोटने कर बेहोश करने के बाद दरांती से गला काटकर हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया। 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि राजकुमार पूर्व में किसी कम्पनी में बाहर रहकर काम करता था तथा सारे पैसे उसे देता था जिन पैसों से उसकी जेव खर्च व अन्यासी के खर्चे चलते थे। लॉकडाउन लगने से राजकुमार घर आ गया तथा घर का सारा लेनदेन उसने अपने हाथ में ले लिया और मुझे पैसे देना बंद कर दिया। 13 जून को जव उसने राजकुमार से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। जिस कारण राजकुमार से उसका झगड़ा हो गया और उसने राजकुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पुष्पेन्द्र पुत्र नमोशंकर निवासी नगला गोकुल एका को कार्यवाही कर जेल भेजा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular