Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पैसे के अभाव में पिता का शव लिए घंटों बैठी...

UP News: पैसे के अभाव में पिता का शव लिए घंटों बैठी रही बेटी

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। कोरोना काल में जहां कई लोग जहां एक दूसरे की मदद में जुटे हुए हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मुसीबत के समय भी अपनों से मुंह मोड़ लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामला वाराणसी में सामने आया जब घर-घर झाड़ू-पोछा लगाने वाली बेटी प्रेमलता के पिता की आकस्मिक मौत हो गई। मौत के बाद पिता के अंतिम संस्कार के लिए बेटी के पास पैसे नहीं थे। रातभर वो पिता के शव के पास बैठकर रोती रही। किसी ने इसकी सूचना समाजसेवी अमन कबीर को दी। जिसके बाद अमन ने घर पहुंचकर प्रेमलता के पिता का मर्णिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कराया। पाण्डेयपुर निवासी प्रेमलता रविवार को जब काम के बाद घर लौटी तो पिता रामकुमार की तबीयत सही नहीं थी। उसके पास पिता का इलाज कराने के पैसे भी नहीं थे। दर्द से तड़पते पिता रामकुमार गुप्ता ने बेटी के सामने की दम तोड़ दिया। सूचना पर भी जब रिश्तेदार नहीं पहुंचे तो बेटी शव को चादर में लपेटकर रात भर कमरे में बैठी रही। अमन ने बताया कि मुझे घटना की सूचना मिली तो अपनी टीम के साथ उसके घर पहुंचा। अंतिम संस्कार के लिए कई लोगों ने आर्थिक मदद की। जिसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें बेटी प्रेमलता ने भी कंधा दिया और पिता को मुखाग्नि दी। अपनी बाइक एम्बुलेंस से सड़क पर मिलने वाले बुजुर्गों, बेसहारों और निःशक्तों को अस्पताल पहुंचाने वाले अमन को लोग काशी के ’कबीर’ भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें :  हटाए जाएंगे प्रधानों के करीबी ग्राम रोजगार सेवक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular