हैदरगढ़, बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अंतर्गत ब्रांच नहर के निकट मवैया एवं बहादुरपुर गांव के बीच शुक्रवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ की लाश पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई। पुलिस द्वारा शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शौच के लिए निकले लोगों ने नहर के निकट शीशम के पेड़ से एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना पाकर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतारा एवं पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना कर दिया। वहीं जांच में जुटी पुलिस को अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शव पहचान के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि लाश को पंचनामा के लिए भेजा गया है। लाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
UP News : पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
RELATED ARTICLES
