Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पेट्रोल डाल जला दिया घर, लाखों का नुकसान

UP News : पेट्रोल डाल जला दिया घर, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (हि. स.)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग टोला छोटी लंगडी गांव में भूमि को लेकर पूर्व से चली आ रही रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर को पेट्रोल डालकर जला दिया। मौके पर सो रहे पीड़ित ने भागकर जान बचाई। संयोग से दूसरे घर मे सो रहे परिवार के अन्य सदस्य भी बच गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। परन्तु तब तक सब जलकर खाक हो गया था। आगजनी में लाखों की क्षति का अनुमान है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की है।पीड़ित परिवार का बेहाल है। 

पीड़ित केदार गुप्त ने पांच लोगों के विरुद्ध थाना में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। पम्पिंग सेट, थ्रेसर, 20 बोरी सीमेंट, अनाज व पशुओं के चारे की कई बोरियां, टुल्लू पम्प, गृहस्थी का सामान ,जंगले फाटक के जले दर्जनों चौखट आगजनी की कहानी कह रहे हैं। पीड़ित गांव के ही सरजू, अर्जुन, दीपक, दीपू, अवधेश, कमलेश प्रदीप आदि पर घटना कारित करने का आरोप लगाया है। 
पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों से उसके परिवार का काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को समय समय पर दी गई है। जमीन कब्जा करने में विफल रहने व बचाव की कार्रवाई से नाराज होकर कारण उक्त लोगों ने घर को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया और गाली धमकी देते हुए भाग गए। 
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular