प्रादेशिक डेस्क
आगरा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कासगंज का नाम परिवर्तित करके पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित हो गया है। जिला पंचायत जिले का नाम परिवर्तित करने के लिए प्रस्ताव को शासन को भेजेगी। बोर्ड बैठक में विकास की आगामी योजना पर सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। जिले का नाम बदलकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम करने के प्रस्ताव की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष रत्नेश शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिला पंचायत सदस्य सितारा कश्यप ने जनपद का नाम बदलकर बाबू कल्याण सिंह के नाम रखने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड में मौजूद सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए उसे पास कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश शाक्य ने कहा कि इस प्रस्ताव को जिला पंचायत शीघ्र ही शासन को भेजेगी। बोर्ड बैठक में गंजडुंडवारा के गांव घबरा में ग्राम पंचायत की जगह पर खेल मैदान बनाने का भी निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत इस खेल मैदान को बनाना चाहती है तो जिला पंचायत खेल मैदान बनाने में सहयोग प्रदान करेगी। इस बैठक में इस वर्ष की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया है। जिला पंचायत सदस्यों से आगामी वर्ष के लिए विकास के प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए हैं। जिससे उनके क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा सकें।
यह भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
