Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पूर्व सैनिक के बेटे की फोड़ी आंख, नहीं हुई...

UP News : पूर्व सैनिक के बेटे की फोड़ी आंख, नहीं हुई गिरफ्तारी

बागपत (हि.स.)। जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के लौहड्डा गांव के भूतपूर्व सैनिक के बेटे पर गांव के ही छह लोगों ने जानलेवा हमला कर उसकी आंखे फोड़ दी थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

लौहड्ड़ा गांव के भूतपूर्व सैनिक जगमोहन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गांव के ही सुक्रमपाल पुत्र नाहर सिंह, सन्नी पुत्र श्रीपाल, मनीष पुत्र सुक्रमपाल, अभिषेक पुत्र कंवरपाल, टिंकू पुत्र अजेंद्र व एक अन्य युवक ने 24 जनवरी 2021 को उसके बेटे सागर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना में बेटे को एक आंख की रोशनी गंवानी पड़ गई थी। उसने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने नौ माह बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वह पुलिस चौकी के दारोगा से लेकर एडीजी मेरठ तक गुहार लगाकर थक चुका है, लेकिन एक भी नामजद आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो चुका है। पुलिस अदालत के आदेश पर आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं और धमकी देते हैं कि मुकदमे में समझौता कर लो, अन्यथा गांव छोड़कर चले जाओ। ऐसा नहीं किया तो मारे जाओगे, जिससे परिवार दहशत में हैं। उसके साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है, जिसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक लोगों ने उन पर केस में फैसले का दबाव बनवाया है, लेकिन वह बेटे को इंसाफ दिलाना चाहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular