Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पूर्व सांसद महाबल ने मोहनसराय में किसानों से किया...

UP News : पूर्व सांसद महाबल ने मोहनसराय में किसानों से किया संवाद, सरकार पर साधा निशाना

-प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन

वाराणसी (हि.स.)। कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों को दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने भी अपना समर्थन दिया है। बुधवार को मोहनसराय बैरवन में किसानों से संवाद कर पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन को उग्र करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना ओछे बयान के कुचक्र से किसानों के आंदोलन को भड़का कर गलत रूप देना चाहती है। 
महाबल मिश्र ने कहा कि वाराणसी में किसान विरोधी कानून के पक्ष में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बयान में अहंकार की झलक दिखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों के मन की बात नही सुनते। उन्होंने सरकार के किसान विरोधी तीनों कानून को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से ही किसानों के साथ लगातार धोखा का परिणाम है कि आज पूरे देश के किसानों का विश्वास भाजपा सरकार खो चुकी है। जिसका परिणाम है कि किसानों ने अब संकल्प के साथ निर्णायक और आरपार की लड़ाई के लिए दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। 
महाबल मिश्र ने कहा कि आन्दोलनरत किसानों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग और अनर्गल आरोप प्रत्यारोप भाजपा सरकार , संगठन और उनके आईटी सेल द्वारा किया जा रहा है। 
संवाद में विनय शंकर राय “मुन्ना”, मेवा पटेल , दिनेश तिवारी, बलिराम पटेल, विजय शाह, खिलाडी उपाध्याय, अमृत लाल पटेल, प्रेम शाह, सुन्नर पटेल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular