सुलतानपुर ( हि. स.)। पूर्व सांसद जय भद्र सिंह के पुत्र मणिभद्र सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गुरूवार को सन इण्टरनेशनल स्कूल में आयोजित जनता दर्शन एवं किसान चौपाल कार्यक्रम में सांसद मेनका संजय गांधी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
श्रीमती गांधी ने इस मौके पर कहा कि मणिभद्र के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को ताकत मिलेगी। मणिभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की नीति. रीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूँ। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में कोई.कसर नहीं छोड़ूंगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जिला मंत्री राजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी, सतीश कुमार सिंह, उमाकांत शुक्ला, भाजपा नेता अवध कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
UP News : पूर्व सांसद जयभद्र सिंह के बेटे मणिभद्र ने थामा भाजपा का दामन
RELATED ARTICLES
