Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पूर्व विधायक विजय सिंह को बांदा जेल से लाए...

UP News : पूर्व विधायक विजय सिंह को बांदा जेल से लाए गए फतेहगढ़ कोर्ट

– सिपाही हत्याकांड में किये गए तलब, विधायक समर्थकों की भीड़ देख पुलिस को छूटा पसीना 

फर्रुखाबाद (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व ऊर्जामंत्री मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में सजायाफ्ता समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह को पुलिस नें बुधवार को सिपाही हत्या कांड में फतेहगढ़ कोर्ट में पेश किया। पूर्व विधायक के फतेहगढ़ कोर्ट पहुंचने की सूचना पर उनके समर्थकों की कचहरी में भीड़ लग गई। भीड़ पर पुलिस ने बामुश्किल काबू पाया। तकरीबन आधा घंटे चली सुनवाई के बाद पुलिस उन्हें वापस ले गयी। 
पूर्व विधायक के खिलाफ 26 जून 2014 को जनपद मैनपुरी के बालाजी पुरम आश्रम रोड निवासी राहुल तोमर नें कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में राहुल नें कहा था कि उसके पिता विजेंद्र सिंह तोमर कोतवाली फतेहगढ़ में चालक के पद पर तैनात थे। वह शारीरिक व मानसिक रुप से पूरी तरह स्वास्थ्य थे। इसके साथ ही वह पारिवारिक माहौल से पूरी तरह संतुष्ट थे। 26 जून को सुबह 7:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिविल लाइन की मड़ैया में रह रहे उसके पिता विजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही सोने की चैन, दो अंगूठी जो लूट लीं थी। घटना के सम्बन्ध में अज्ञात के खिलाफ 302 और 394 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में विजय सिंह का नाम चर्चा में आया। 
घटना के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस नें 5 अप्रैल 2019 पूर्व विधायक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (306) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में पूर्व विधायक 27 मार्च 2019 को भी तलब हुए थे। बुधवार को उन्हें बांदा जिला जेल से 108 एम्बुलेंस से पुलिस के कड़े पहरे में कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल, थानाध्यक्ष राजेपुर देवेन्द्र गंगवार आदि उन्हें सुरक्षा में लेकर पंहुचे। तकरीबन आधे घंटे तक सजायाफ्ता विजय सिंह कोर्ट में रहे। सिपाही की मौत के मामले में आरोपी विजय सिंह के अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह चौहान कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया। 
बताते चलें कि, पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 9 फरवरी 1997 को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड में विजय सिंह को न्यायालय सीबीआई ने दोषी करार दिया। इसके बाद विजय सिंह को नैनी जेल भेजा गया। कुछ दिन बाद उनका तबादला बांदा की जिला जेल में कर दिया गया। बांदा जिला जेल से आज उन्हें फतेहगढ़ न्यायलय सिपाही हत्याकांड में पेशी पर लाया गया।विजय सिंह के फतेहगढ़ कोर्ट आने की खबर पर कचहरी में भारी भोड़ जमा हो गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular