कानपुर (हि. स.)। गरीबी व तंगहाली से जूझते उन बच्चों के चेहरे पर आज खुशियों देखने को मिली जब गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय कपूर ने उनके साथ मिलकर खुशियों का आदान प्रदान किया। शुक्रवार को नगर के दो से अधिक स्थानों पर गरीब व खुशियों से वंचित बच्चों के साथ दीपावली मनाकर समाज को एक नया संदेश दिया। बच्चों ने भी पूर्व विधायक के साथ दिए जलाकर खुशियों के आसमान को छूने का जश्न मनाया।
परमपुरवा क्षेत्र में रहने वाले गरीब व दलित परिवार के लगभग 300 बच्चो के साथ स्नेहिल दीपावली मनायी। पूर्व विधायक अजय कपूर ने बच्चों को मिठाई के डिब्बे देकर उनको पर्व की शुभकामनाए दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये पर्व आपसी मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक है और इस बहाने लोग एक दूसरे से गले मिल कर आपसी गिले शिकवे भी मिटा लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी के कारण तो इस बार ये संभव ही नहीं है लेकिन खुशियों को मनाने के लिए लोगों को दूर से ही सही कम से कम पर्व तो मनाना ही पड़ेगा।
इस अवसर पर परमपुरवा वार्ड के अवधेश त्रिपाठी, दिलशाद हुसैन हाशमी, सौरभ कनौजिया, अमित सोनकर, रामू सोनकर, जीशान अन्सारी राहुल कनौजिया, कुनाल बाल्मीकि, राजा बाल्मीकि, अनुराग बाल्मीकि, सौरभ बाल्मीकि, दीपक कनौजिया, विक्की कनौजिया और जितेन्द्र कनौजिया आदि कांग्रेसी समर्थक व समाज के लोग मौजूद रहे और दीपोत्सव के पर्व दीपावली को सादगी के साथ मनाया।
UP News : पूर्व विधायक ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, दीप जलाकर बांटी मिठाई
RELATED ARTICLES
