Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने लगाया आरक्षण में हेराफेरी...

UP News : पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने लगाया आरक्षण में हेराफेरी का आरोप

-आरक्षण का आधार सार्वजनिक नहीं हुआ तो जायेंगे कोर्ट 
कुशीनग (हि. स.)। पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के आरक्षण में हेराफेरी का प्रयास कर रहा है। यह ठीक नहीं है। यदि प्रशासन चेता नहीं तो लोग न्यायालय जाने के लिए विवश होंगे। 
पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव के प्राविधान व संवैधानिक व्यवस्था के तहत आरक्षण का आधार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित हो जाना चाहिए था। ताकि लोग इस पर अपनी आपत्तियां व सुझाव देते। आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण किया जाता ताकि गलत आरक्षण दुरुस्त होता। 
पूर्व मंत्री ने कहा कि अधिसूचना जारी हुए तीन दिन हो गए लेकिन अभी तक आरक्षण का आधार प्रदर्शित नहीं किया गया। जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख के पदों के आरक्षण में अनेक जगहों से धांधली की शिकायत है। परंतु प्रशासन इसकी सुनवाई नहीं कर रहा। 
पूर्व मंत्री बोले कि सरकार प्रशासनिक तंत्र का बेजा इस्तेमाल कर अनुचित तरीके से पंचायतों पर कब्जा जमाना चाहती है। ताकि पंचायतों में भी लूट खसोट किया जा सके। आरक्षण में धांधली से इस अंदेशे को बल मिला है। सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर कहने को कुछ नहीं रह गया है। इसलिए धांधली का सहारा लिया जा रहा है। सपा इसके खिलाफ संघर्ष करेगी और इस मकसद में कामयाब नहीं होने देगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular