प्रादेशिक डेस्क
आगरा। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी बशीर पर उसकी चौथी पत्नी ने आगरा में तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार चौधरी बशीर ने 8 दिन पहले ही 6वीं शादी की है। आगरा में गोबर चौकी की रहने वाली नगमा ने बताया कि 11 नवंबर 2012 को उसकी शादी बशीर से हुई थी। पति से उसका विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है। नगमा ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका पति 23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से 6वीं शादी कर रहा है, तो वह पति के घर पहुंची और शादी रोकने की कोशिश की। इसके बाद पति चौधरी बशीर ने उसे सबके सामने 3 बार तलाक कहकर वहां से निकाल दिया। नगमा की शिकायत पर पुलिस ने बशीर की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही है। नगमा ने पुलिस को बताया है कि बशीर से उनकी शादी 11 नवंबर 2012 को हुई थी।
यह भी पढ़ें : पंचायत बोली-सास नहीं, पति डाले दो पत्नियों के बीच अपनी चारपाई

नगमा के मुताबिक पति चौधरी बशीर पत्नी बदलने के लिए कोई भी वेश धारण कर लेते हैं। नगमा ने पुलिस को इसके सबूत भी दिए हैं। नगमा के पास बशीर की शादी की कुछ तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों के सामने आने से पहले उसे केवल यही पता था कि बशीर ने केवल दो निकाह किए हैं। जब तस्वीरें सामने आईं, तो नगमा को पता चला कि वह उनकी तीसरी नहीं, बल्कि चौथी पत्नी है। नगमा ने बताया कि चौधरी बशीर ने 2003 में सलेमपुर विधानसभा से विधायक गजाला से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी मायावती के कहने पर हुई थी। दोनों 2004 में बसपा से समाजवादी पार्टी में पहुंच गए थे और चौधरी बशीर को मंत्री बनाया गया था। 2005 में इनको एक बेटा हुआ, इसके बाद दोनों में तलाक हो गया। आरोप है कि बशीर ने दूसरी शादी हिन्दू बनकर की। दूसरी शादी की फोटो में बशीर ने टीका लगाया हुआ है और उनके बगल में बैठी दूसरी बीवी ने सिंदूर। नगमा ने आरोप लगाया कि बशीर ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए हिंदू का चोला पहन लिया था। गिन्नी से शादी के बाद की एक और फोटो में दूल्हा-दुल्हन के गले में जयमाला पड़ी हुई है। यह शादी तीन साल पहले हुई और बाद में बशीर ने दूसरी बीवी को भी छोड़ दिया। नगमा ने बताया कि बशीर की दूसरी पत्नी गिन्नी आगरा के एक व्यापारी की बेटी है। नगमा ने आरोप लगाया कि बशीर ने तीसरी शादी तरन्नुम नाम की महिला से की है। हालांकि, उसकी फोटो नहीं मिल सकी है। चौथी पत्नी नगमा ने शादी के एक साल बाद ही पति के खिलाफ वर्ष 2013 में मंटोला थाने में अप्राकृतिक यौनाचार और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मेडिकल में भी अप्राकृतिक यौनाचार की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बशीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बशीर 23 दिन जेल में रहे थे। बशीर की कथित पांचवीं पत्नी रूबीना बताई जाती है। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एक निकाहनामा वायरल हुआ था। इसमें बशीर के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई की पत्नी के साथ निकाह किए जाने की बात कही गई थी। इस कथित पांचवीं पत्नी रूबीना ने बशीर के खिलाफ फर्जी निकाहनामा जारी करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें : ब्राजील में कोरोना से 910 लोगों की मौत, रूस में 789 की गई जान

नगमा की शिकायत पर आगरा के एसएसपी मुनिराज ने बशीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इधर, चौधरी बशीर का कहना है कि नगमा से उनके संबंध खत्म हो चुके हैं। वह पहले भी उन्हें फंसाकर जेल भिजवा चुकी है। राजनीति के चलते ऐसा किया जाता रहा है। नगमा ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। नगमा ने सोमवार को एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मंटोला थाने की बजाए किसी और थाने से जांच कराने की मांग की है। नगमा का आरोप है कि आगरा में चौधरी बशीर की मुस्लिम समाज में अच्छी पैठ है। इसका फायदा उठाने के लिए वे हर बार चुनाव लड़ते हैं। उन पर लोगों को भड़काने का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। पिछले साल बकरीद के दिन चौधरी बशीर ने लोगों को भड़का कर दंगा करवाने की कोशिश की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए थे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
