Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुष्कर तालाब को जीवन देने के लिए सीआरपीएफ व...

UP News : पुष्कर तालाब को जीवन देने के लिए सीआरपीएफ व एनडीआरएफ के जवान आगे आये

-तालाब ​की जलकुम्भी हटाने के लिए नाव से वृहद सफाई अभियान

वाराणसी (हि.स.)। अस्सी स्थित प्राचीन पुष्कर तालाब को जलकुंभी से मुक्ति दिलाने के लिए मंगलवार को लगातार चौथे दिन सीआरपीएफ और एनडीआरएफ की टीम जुटी रही। पहड़िया स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95 बटालियन के कमांडेंट नरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने तालाब में खास नौका उतार कर तालाब से जलकुंभी को निकाला। 
इसमें सामाजिक संस्था सृजन, जागृति फाउण्डेशन व ब्रम्हा वेद विद्यालय के बटुकों ने भी जवानों का सहयोग किया। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि काशी के कुंड व तालाब का बहुत ही धार्मिक महत्व है। कमांडेंट ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जल संरक्षण का काम सिर्फ सरकार का नहीं है, इसमें हम सभी को भागीदार होना होगा। 
अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह,केशव जालान, अभिषेक जालान, रामयश मिश्र, प्रवीण कुमार, रामबली यादव सहित कई क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular